Haryana News | हरियाणा के कैथल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नगर परिषद द्वारा करीब 10-12 साल पहले बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की जगह एक शख्स ने अवैध कब्जा कर उसे मंदिर में बदल दिया। नगर परिषद की टीम बुधवार को अवैध कब्जा हटाने के अभियान के तहत भारी पुलिसबल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंची।