आलिया ने बेटी का नाम क्यों रखा राहा, किसने दिया ये नाम, क्या था मकसद?

आलिया भट्ट ने हाल ही में जय शेट्टी के ऑन पर्पज़ पॉडकास्ट में अपनी बेटी का नाम राहा रखने के पीछे की दिल छू लेने वाली कहानी शेयर की है। आलिया ने बताया कि कैसे यह नाम उनके और रणबीर कपूर के परिवारों के बीच एक खूबसूरत सहयोग से आया और यह उनके लिए कितना गहरा अर्थ रखता है। आलिया ने बताया कि नाम चुनने की प्रक्रिया में दोनों परिवार शामिल थे। रणबीर की मां, नीतू कपूर ने राहा नाम का सुझाव देते हुए कहा कि अगर भविष्य में राहा का भाई पैदा होगा तो उसके नाम के साथ अच्छा लगेगा। आलिया और रणबीर को यह नाम तुरंत पसंद आ गया।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited