बॉलीवुड की मशहूर अदाकार भाग्यश्री अकसर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से कनेक्टेड रहती हैँ। भाग्यश्री अपने चाहने वालों के ना सिर्फ हेल्दी रहने के लिए वर्काउट ट्रिक्स देती हैं बल्कि उन्हें स्वाद के जरिए भी स्वास्थ्यलाभ करने का मौका देती हैं। हाल ही में भाग्यश्री ने पालक लबाबदार की रेसिपी बताई है। यह पालक लबाबदार खाने में जितना टेस्टी है उतना ही ज्यादा हेल्दी और बनाने में बेहद आसान है।