YRKKH Maha Twist: मित्तल के जाल में फंसेगा अरमान, अनहोनी को पहले ही भांप लेगी अभिरा

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई ऐसे महाट्विस्ट आने वाले हैं, जिसने दर्शकों को शो से बांधने का काम किया है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही दिखाया जाएगा कि मित्तल अरमान को फर्म में पार्टनरशिप का ऑफर देगा। मित्तल के इस फैसले पर अरमान बगैर सोचे-समझे ही राजी हो जाएगा। हालांकि अभिरा, अरमान को ऐसा करने से रोकना चाहेगी, लेकिन वो किसी की भी नहीं सुनेगा। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि अरमान का ये कदम उसके लिए ठीक रहेगा या फिर भारी पड़ेगा।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited