YRKKH: मायरा को अभिरा के साथ देख रो पड़ेगा अरमान, अभिरा के सामने भी होगा चौंकाने वाला खुलासा
टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया है। जल्द ही सीरियल में दिखाया जाएगा कि मंदिर में अभिरा पूजा के लिए मायरा को साथ लेकर आएगी। मायरा मंदिर परिसर में आकर डांस करने लगेगी, तभी अभिरा भी वहां आ जाएगी। दोनों साथ में मस्ती कर ही रहे होंगे और उनपर अरमान की नजर पड़ेगी। मायरा को उसकी सगी मां के साथ देखकर अरमान भावुक हो जाएगा और कहेगा कि मेरी बच्ची आज अपनी मां के साथ है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि अभिरा को भी पता चलेगा कि मायरा अरमान और उसकी बेटी है या नहीं?
अगली खबर

03:09

03:35

03:22

03:15
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









