YRKKH: रोहित और शिवानी की मौत से पोद्दार परिवार में मचा कोहराम, सदमे में डूबी रूही

ashna malik

Updated Apr 5, 2025, 14:57 IST

टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि रोहित और शिवानी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच जाएगा। जहां एक तरफ रूही सदमे में चली जाएगी तो वहीं अरमान अपने भाई और अपनी मां को खोने से परेशानियों में घर जाएगा। दूसरी ओर अभिरा अपने परिवार को संभालने की कोशिश करेगी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अंतिम संस्कार के लिए रोहित और शिवानी के शव को ले जाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर रूही अचानक से गायब हो जाएगी।