YRKKH के सेट पर रोहित पुरोहित ने दिखाया बेटे का चेहरा, क्यूटनेस पर फिदा हुई कास्ट और क्रू मेंबर्स

राजन शाही स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के पाँच हजार एपिसोड पूरे हो गए हैं। बीते 16 सालों से ये सीरियल टीवी और लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। बीते दिन मेकर्स ने पाँच हजार एपिसोड पूरे करने पर सेलिब्रेशन किया जिसमें सीरियल के नए से लेकर पुरानी स्टारकास्ट शामिल हुई। इस दौरान इन दिनों कहानी में अरमान का किरदार निभा रहे रोहित पुरोहित अपने बेटे को पहली बार सेट पर मिलवाने सभी लाए। इसी के साथ रोहित ने अपने बेटे का चेहरा भी रिवील किया। इसी साल15 सितंबर को रोहित और उनकी पत्नी शीना बजाज बेटे के माता-पिता बने थे।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited