Who's Your Gynac 2 Trailer: क्लिनिक के लिए जमाने से भिड़ेंगी सबा आजाद, देखें वीडियो

Rahul Sharma

Updated May 18, 2026, 18:26 IST

Who's Your Gynac 2 Trailer: अदाकारा सबा आजाद कुछ वक्त पहले हू इज योर गायनिक का शो लेकर आई थीं, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। एक गायनिक की जिंदगी में क्या-क्या परेशानियां होती हैं, इस शो ने दर्शकों को बताया था। जल्द ही इसका सीजन 2 दर्शकों के सामने आएगा, जिसमें सबा आजाद अपने क्लीनिक के लिए जमाने से भिड़ती नजर आएंगी। जहां एक तरफ पूरा जमाना डॉक्टर के पेशे को रुपये छापने की मशीन मानता है, वहीं सबा का किरदार मांओं के दर्द को समझता है, जिसकी उसे महंगी कीमत चुकानी पड़ती है। हू इज योर गायनिक जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगा।