टीवी, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की साल 2026 की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। इस साल के शुरुआत में ही कई कपल्स ने घर में नन्हे-मुन्ने मेहमान का स्वागत किया। अभी हाल ही में विवियन डीसेना और सोनम कपूर ने दूसरी संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। तो वहीं दूसरी तरफ राम चरण और उपासना ने ट्विंस बेबी का स्वागत किया। जानिए उन 5 स्टार कपल के नाम जिनके लिए साल 2026 की शुरुआत काफी अच्छी साबित हुई अब तक।