तो इस वजह से उड़ी दिव्यांका-विवेक के तलाक की अफवाह, बोले- मैं किसी और महिला के साथ...
टीवी के चर्चित एक्टर विवेक दहिया हाल ही में सुरभि चंदना के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए हैं, जिसका नाम 'ईष्टम' है। लेकिन इस गाने के अलावा विवेक दहिया अपने और दिव्यांका त्रिपाठी के तलाक की अफवाहों के कारण भी चर्चा में थे। विवेक दहिया ने जूम संग बातचीत में तलाक की खबरों पर कहा, "चलने दो यार, सोचने दो जिसे जो सोचना है। आखिर इन खबरों का आधार क्या है? यही कि मैं दिव्यांका के अलावा किसी और महिला के साथ एयरपोर्ट पर नजर आया। ये आपकी हेडलाइन का आधार है। वाह! ये तो बहुत शानदार है। तो इसपर कुछ और ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है।"
अगली खबर

03:05

03:01

03:01

03:11
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited