विन्नी की किताब में नए लुक में दिखेंगी अलीशा पंवार, एक्ट्रेस ने कही ये बात

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अलीशा पंवार जल्द ही वेब सीरीज 'विन्नी की किताब' में नजर आएंगी। यह सीरीज हंगामा ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का अच्छा खासा बज बना हुआ है। लोग इसे देखने के लिए बेताब हो गए हैं। इस बीच अलीशा पंवार ने जूम टीवी से बात करते हुए अपनी अपकमिंग सीरीज के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि 'विन्नी की किताब' की कहानी सुनकर ही उन्हें ऐसा लग गया था कि ये सीरीज करनी चाहिए। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने अपनी सीरीज के बारे में कई खुलासे किए। खास बात तो ये है कि विन्नी की किताब में अलीशा पंवार साड़ी लुक में दिखाई देंगी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited