टीवी के जाने माने एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगो का दिल जीता है। जहां सारे सितारे हर एक त्यौहारों को बड़ी धूम से मनाते हैं, तो वहीं मुबंई का एक मशहूर फैस्टिवल गणेश चतुर्थी को स्टार्स काफी उत्साह से मनाना पसंद करते हैं। अभी गणेश चतुर्थी आया भी नहीं है और एक्टर्स ने तैयारियां करनी शुरु भी कर दी हैं। इसी बीच विजयेंद्र भी गणेश चतुर्थी की तैयारियां करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने पहली बार अपने हाथों से बप्पा की प्रतिमा बनाई है, जिसे बनाते हुए वे काफी खुश दिखाई दिये। एक्टर ने गणेश चतुर्थी को मनाने का अपना तरीका भी फैंस से शेयर किया है।