Vijay Deverakonda का फूटा पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गुस्सा, कहा 'कश्मीर हमारा है'

Khushboo Dogra

Updated Apr 27, 2025, 19:12 IST

22 अप्रैल को कश्मीर के इलाके पहलगाम में आतंकी हमला हुआ जिसमें 26 मासूम लोगों ने जान गवा दी। अब इस हमले पर साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का गुस्सा फूटा है। एक्टर ने कहा 'जिस तरह की घटनाएं कश्मीर में हो रही हैं ये लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त करने के लायक नहीं है। इन लोगों को शिक्षा और ज्ञान की बहुत जरूरत है। उनके पास बिजली और आवश्यक सुविधाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच नहीं है, फिर भी वे कश्मीर के लिए लड़ते रहते हैं, जो उनका है ही नहीं। उन्होंने देश की जनता से कहा कि कश्मीर हमारा है और इसके थोड़े से भी शक की गुंजाइश नहीं है। कश्मीर हमारे ही देश का हिस्सा है।