Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी की फिर लगी अटकलें, ओवरसाइज आउटफिट ने खींचा फैंस का ध्यान

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अक्सर अपनी प्रेम कहानी के कारण चर्चा में रहते हैं। बीते काफी वक्त से कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अटकलें लग रही हैं, जो एक बार फिर से शुरू हो गई हैं। दरअसल, कैटरीना कैफ हाल ही में अलीबाग के लिए जाते वक्त ओवरसाइज आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस को इस ड्रेस में देख फैंस हैरान रह गए और उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाने लगे। कुछ यूजर्स ने तो ये तक दुआ की कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजे।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited