नकली घोड़े पर सवारी करते दिखे विक्की कौशल तो उड़ा मजाक, देखें कमेंट

Rahul Sharma

Updated Mar 10, 2025, 16:08 IST

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है,जिसमें वो नकली घोड़े पर सवारी करते दिखाई दे रहे हैं। विक्की कौशल का ये वीडियो फिल्म छावा के सेट का है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। इस वीडियो के चलते विक्की कौशल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। विक्की ने फिल्म छावा के प्रमोशन के वक्त कहा था कि उन्होंने घुड़सवारी की क्लास ली थी ताकि वो ठीक से घोड़ा चला पाएं लेकिन यहां तो माजरा कुछ और ही नजर आ रहा है। यही कारण है कि लोग विक्की कौशल का मजाक उड़ा रहे हैं।