अभिनेता विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ शादी करते हुए जुहू इलाके में एक अपार्टमेंट रेट पर लिया था और अनुष्का-विराट के पड़ोसी बन गए थे। खबरें हैं कि विक्की-कैटरीना के अपार्टमेंट की लीज 2025 में खत्म हो गई थी, जिसे दोनों ने अगले 3 साल के लिए आगे बढ़ाया है। 2025 में किया गया ये करार 2028 तक रहेगा। इनसाइडर्स की मानें तो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक महीने के लिए 17 लाख रुपये किराया चुकाएंगे। विक्की-कैटरीना पूरे परिवार के साथ इस लैविश अपार्टमेंट में रहते हैं।