बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को पैपराजी आए दिन अपने कैमरे में कैद कर लेते है। इस बीच पैप्स ने वरुण को उनकी वाइफ नताशा दलाल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। क्लिप में आप देख सकते हैं कि पैप्स वरुण और नताशा को पोज देने के लिए कहते हैं हालांकि इससे एक लेडी पैसेंजर को दिक्कत होने लगती है और वो पैपराजी पर भड़क जाती है। बाद में वहां मौजूद सभी लोग उस लेडी को सॉरी बोल देते है। बताते चलें कि वरुण धवन का ये क्लिप इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।