Ufff Yeh Siyapaa Trailer: भारतीय सिनेमा में इन दिनों खूब सारे एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। नुसरत भरूचा, नोरा फतेरी और सोहम शाह स्टारर उफ्फ ये सियापा इस काम को आगे बढ़ाने आ रही है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें एक भी डायलॉग नहीं है और खूब सारी कॉमेडी है। फिल्म उफ्फ ये सियारा को जी अशोक ने डायरेक्ट किया है। अशोक ने बिना डायलॉग की मूवी बनाकर एक बड़ा रिस्क लिया है, जिसमें वो कितने सफल होंगे ये 5 सितम्बर के दिन पता चलेगा। वैसे आपको फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।