Udne ki Asha: कृष के साथ समय बिताने के लिए रोशनी ने लगाई तिगडम, सचिन करेगा प्लान फेल

Khushboo Dogra

Updated Apr 29, 2025, 20:02 IST

Udne ki Asha: टीवी सीरियल 'उड़ने की आशा' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में धमाल मचा रहा है। लगातार पिछले हफ्ते से सीरियल लिस्ट में पहले नंबर पर विराजमान है। इस बीच एपिसोड में देखने को मिला कि कृष के साथ समय बिताने के लिए रोशनी प्लान बनाती है। रेणुका को रोशनी कहती है की वो सचिन के साथ गाड़ी में पनवेल के मंदिर जाए क्यूंकी उसने तेजस के लिए मन्नत मांगी थी। हालांकि सचिन रोशनी की साजिश को भांप लेगा और उसका भांडा फोड़ देगा।