TV TRP List Week 1: तुलसी ने नंबर 1 पर जमाया कब्जा, 'नागिन 7' ने अनुपमा को दी करारी मात
टीवी की दुनिया का रिपोर्ट कार्ड यानी टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है। टीवी टीआरपी लिस्ट से पता चलता है कि कौन सा शो कितने पानी में है। वहीं साल की शुरुआत में ही जहां स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है। वहीं दूसरी ओर 'नागिन 7' ने पहले एपिसोड के साथ ही टॉप 5 में तो जगह बनाया, साथ ही रुपाली गांगुली के टॉप शो 'अनुपमा' को भी मात दे दी है। दूसरी ओर 'उड़ने की आशा' और टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब तो हुआ है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज इस सप्ताह भी चूकते नजर आए।
अगली खबर

03:15

03:28

04:13

05:11
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









