बार्क इंडिया ने 2026 के पांचवें सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है, और इस बार लिस्ट में काफी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।कई हफ्तों से पीछे चल रही अनुपमा ने इस सप्ताह जोरदार वापसी की और पहले नंबर पर कब्जा जमा लिया। वहीं, जो शो लगातार ऊपर बना हुआ था, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अब लुढ़ककर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके अलावा नागिन 7 की टीआरपी भी इस हफ्ते कुछ खास नहीं रही और उसका प्रदर्शन कमजोर दिखा। तो आइए इस सप्ताह की पूरी टीआरपी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं कि कौन-कौन से शो टॉप पर हैं और किसकी रैंकिंग में बड़ा बदलाव आया है।