TV एक्टर विभु राघव का स्टेज 4 कैंसर के कारण हुआ निधन, शोक में डूबे टीवी कलाकार

टीवी के मशहूर एक्टर विभु राघव का निधन हो गया है। स्टेज 4 कोलन कैंसर के कारण विभु राघव ने दुनिया को अलविदा कह दिया। विभु राघव को साल 2022 में कोलन कैंसर हुआ था। लेकिन अंत तक उन्होंने स्वस्थ होने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। विभु राघव का मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। विभु राघव के निधन से टीवी कलाकारों में शोक की लहर है। करण वीर मेहरा से लेकर सौम्या टंडन जैसे कई स्टार्स ने विभु राघव के निधन पर शोक जाहिर किया है। बता दें कि विभु राघव 'निशा और उसके कजन्स' में नजर आ चुके हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited