सीरियल 'Tumm Se Tumm Tak' के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अनु के मायके पहुंचने पर गायत्री, अंगद के गोद लिए जाने का बड़ा सच बताती हैं। वहीं, नींबू लेने निकली अनु की मुलाकात जालंधर से होती है, जो आर्य और राजनंदिनी से जुड़े एक बड़े छिपे राज़ का खुलासा करता है। यह बात सुनकर अनु पूरी तरह हैरान रह जाती है। आखिर क्या है आर्य और राजनंदिनी का वह राज़, जो अब तक सबसे छिपा था? जानिए इस वीडियो में।