Tum Dena Saath Mera: रक्षित और अपराजिता पर फिर आई मुसीबत, एक कमरे में हुए कैद

ashna malik

Updated Jul 6, 2026, 15:37 IST

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा' इन दिनों दर्शकों का खूब दिल जीता है। सृति झा और शब्बीर आहलुवालिया स्टारर 'तुम देना साथ मेरा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिससे शो के प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वहीं अब 'तुम देना साथ मेरा' में जल्द ही महाट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि रक्षित और अपराजिता पर मुसीबत टूट पड़ेगी। दरअसल, दोनों एक साथ एक कमरे में कैद हो जाएंगे, जहां से उनका निकलना मुश्किल हो जाएगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इनकी कहानी यहां से क्या मोड़ लेगी।