टीवी धारावाहिक तुम देना साथ मेरा में दर्शकों को पिछले कुछ समय से धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अगर शो के अगले एपिसोड की बात करें तो इसमें दर्शकों को एक बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसके अनुसार आरू और रोहन की रस्मों के बीच ललित की मां अपराजिता के लिए शगुन का थाल लेकर पहुंचती है, लेकिन अपराजिता उसे ठुकरा देती है। इसके बाद बौखलाया ललित तलाक के कागजों पर साइन करने से इनकार कर देता है और नस काटने की धमकी देकर सभी को हैरान कर देता है। क्या ललित तलाक के पेपर्स पर साइन करेगा या फिर सबके सामने अपनी नसें काट लेगा? ये शो के अगले एपिसोड में देखने को मिलेगा।