टीवी सीरियल तू ही रे दिल में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। सीरियल में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। शो में वृंदा की शादी का सीन चल रहा है लेकिन अब वृंदा अपनी ही शादी से अचानक ही गायब हो जाएगी। कहानी के मुताबिक, वृंदा को पता चल जाएगा कि उसकी शादी संजय से नहीं बल्कि नरेंद्र से हो रही है और इतना बड़ा सच उससे छुपाया जा रहा है और जैसे ही सच उसके सामने आता है तो शादी से गायब हो जाएगी। नरेंद्र को भी इसकी भनक लग जाएगी और वह आग बबूला होकर वृंदा के पीछे अपने गुंडों को भेज देगा। इतना ही नहीं, वृंदा को गुंडे पकड़ लेंगे और उसे फिर से मंडप में लेकर जाएंगे। इसे बाद संजय का एक्शन होगा। देखने के लिए मिलेगा कि वह कैसे वृंदा की जान बचाएगा।