बार्क की तरफ से हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट जारी की जाती है और इस बार हफ्ते की टीवी टीआरपी की रिपोर्ट आ गई है. इस बार अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू 2 को टक्कर देने के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एंट्री टॉप 5 में हो गई है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 हमेशा की तरह पहले नंबर पर आया है लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है की हालत काफी ज्यादा खराब है. ये शो टॉप 5 से बाहर है और नंबर 8 या 9 पर ही आ रहा है. ऐसे में मेकर्स इस शो की टीआरपी को ठीक करने की कोशिश में लग गए हैं.