''Hastinapur Ke Veer' में कुंती का दमदार किरदार निभा रहीं तोरल रासपुत्रा ने टेली टॉक के साथ अपने खास लुक और ट्रांसफॉर्मेशन की पूरी कहानी शेयर की। तोरल ने बताया कि कुंती के अवतार में ढलने के लिए उन्हें रोज़ाना मेकअप और कॉस्ट्यूम पर कितना समय देना पड़ता है। जानिए कैसे तोरल खुद को कुंती के रूप में तैयार करती हैं और पर्दे पर इस ऐतिहासिक किरदार को जीवंत बनाती हैं।