Toot Na Jaaye Dil Mera Song: इमोशनल कर देगा अक्षरा सिंह का ये गाना, देखें वीडियो

Toot Na Jaaye Dil Mera Song: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने कुछ दिनों पहले अपना बेहद ही इमोशनल गाना 'टूट ना जाए दिल मेरा' रिलीज किया था। इस गाने को यूट्यूब पर फैन्स द्वारा बार-बार सुना जा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ करण खन्ना नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री गाने में खूब पसंद की जा रही है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल संदीप साजन ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। यहां देखिए इस गाने का वीडियो...

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited