टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी की 'हीरो नंबर 1' पर लगा ताला, जानें वजह
टाइगर श्रॉफ के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म हीरो नंबर 1 को बंद कर दिया गया है। फिल्म में टाइगर के साथ दिशा पाटनी भी मुख्य में नजर आने वाली थी। टाइगर की फिल्म को जगन शक्ति प्रोड्यूस करने वाले थे। लेकिन इस फिल्म को होल्ड पर डाल दिया गया है। अब जगन शक्ति अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टाइगर की हीरो नंबर वन को वासु भगनानी प्रोड्यूस करने वाले थे। फिल्म को 20 प्रतिशत तक शूट कर लिया गया था। फिल्म का बाकी हिस्सा बड़े मियां छोटे मियां के रिलीज के बाद होने वाली थी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इस वजह से वासु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट में कर्जे में है। मेकर्स इस स्थिति में नहीं है कि फिल्म को प्रोड्यूस कर सके। ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म को बंद करने का फैसला लिया है।
अगली खबर

03:15

03:28

04:13

05:11
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









