The Traitors Trailer: 'बिग बॉस' से चार कदम आगे है करण जौहर का शो, जल्द शुरू होगा धोखेबाजी का खेल

ashna malik

Updated May 30, 2025, 14:17 IST

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर अपने धमाकेदार शो 'द ट्रेटर्स' के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। करण जौहर के इस शो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें करीब 20 स्टार्स अपनी किस्मत आजमाते नजर आए। 'द ट्रेटर्स', जिसके नाम से ही कहा जा सकता है कि इसमें लोगों को एक-दूजे के भरोसे के साथ खेलना होगा और आगे बढ़ना होगा। करण कुंद्रा, उर्फी जावेद, जन्नत जुबैर और महीप कपूर जैसे कई स्टार्स ने इस शो में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की है। बता दें कि ये सीरीज 12 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।