ट्विशा शर्मा केस को लेकर चल रही चर्चा के बीच बॉबी देओल द न्यूजआवर शो में नजर आए। इस दौरान उन्होंने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए इंसाफ, महिलाओं और पुरुषों से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। शो में फिल्म Bandar की टीम ने कहा कि कई बार पुरुष भी भावनात्मक, कानूनी और सामाजिक परेशानियों का शिकार होते हैं। बॉबी देओल ने फिल्म बंदर में अपने किरदार को लेकर भी बात की। तो चलिए जानते हैं बॉबा देओल ने इस टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से खास बातचीत में क्या-क्या बोला है।