The Kerala Story 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से एक दफा फिर से ऐसी फिल्म पेश की जा रही है, जो लोगों को हिलाने के लिए आ रही है। फिल्म द केरला स्टोरी 2 का ट्रेलर मेकर्स ने दर्शकों के सामने पेश कर दिया है और बताया है कि हमारे देश में कैसे कुछ कट्टरपंथी लोगों के दिलों में दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि देश में कैसे षड़यंत्र के तहत लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है और इसके बदले में मिलने वाली रकम को कैसे यूज किया जाता है।