THE BENGAL FILES Teaser Out: द बंगाल फाइल्स का टीजर आया सामने, सीन्स देख कांप जाएगी रूह
विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो अपनी बेबाक कहानियों और दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अब द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ लेकर आ रहे हैं। इससे पहले वो द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में दे चुके हैं। मेकर्स ने हाल ही में द बंगाल फाइल्स का टीजर रिलीज किया है। ये टीजर काफी ज्यादा दमदार है। इस टीजर के हर एक सीन्स देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। टीजर में एक बार फिर हिंदुस्तान के बीते वक्त के डरावने पहलू को दिखाया जा रहा है। इस टीजर में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे सितारों की झलक दिखाई दे रही है। टीजर देखकर पता चल रहा है कि फिल्म की कहानी कितनी गहरी और सच्चाई से जुड़ी हुई है।
अगली खबर

03:15

03:28

04:13

05:11
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









