सात हजार रुपए थी सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली सैलेरी, घरवाले इस वजह से नहीं लेते थे सीरियस

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म थैंक गॉड में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में हैं। सिद्धार्थ ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी पहली सैलेरी, एक्टिंग करियर से लेकर पर्सनल लाइफ पर कई खुलासे किए। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि उनकी पहली सैलेरी महज सात हजार रुपए थी। ये सैलेरी उन्होंने अपनी मम्मी को दी थी। सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में कोई भी उनके एक्टर बनने के सपने को सीरियस नहीं लेता था। सिद्धार्थ कहते हैं, 'मेरे घरवालों ने कभी भी मुझे सीरियसली नहीं लिया। मैं जब अपनी टीनएज क्रॉस कर रहा था तब मैंने कैमरा फेस करना शुरू किया। इसके बाद लोगों को मेरा दूसरा पहलू नजर आया।' वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा थैंक गॉड के अलावा फिल्म मिशन मजनू में नजर आएंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में लीड रोल में होंगे।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited