Jan Neta Trailer: थलपति विजय के एक्शन अवतार ने खींचा ध्यान, बॉबी देओल ने फिर बनाया दीवाना

साउथ के जाने-माने स्टार थलपति विजय और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की लीड रोल वाली फिल्म जन नेता एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म जन नेता का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म जन नेता के ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिले। बॉबी देओ का लुक भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया। आपको बता दें कि ये विजय की लास्ट फिल्म बताई जा रही है। फिल्म जन नेता इसी महीने 9 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited