तेजस्वी प्रकाश बनीं रॉकस्टार, ऐसे कर रहीं अपनी फिल्म का प्रमोशन

तेजस्वी प्रकाश ने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 के जीतने के बाद खूब प्रसिद्धि हासिल की है। एक्ट्रेस ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी लंबा सफर तय किया है। आखिरकार उन्होंने अपने लुक और एक्टिंस से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है। तेजस्वी प्रकाश ने कई सारे टेलीविजन शोज में दमदार अभिनय कर दर्शकों को अपना फैन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। तेजस्वी प्रकाश इन दिनों म्यूजिक वीडियो के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन कर रही है। हाल ही में, चैनल टिप्स मराठी ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री का एक वीडियो की एक झलक शेयर की है। यह एक मराठी गीत है। इसी के साथ तेजस्वी प्रकाश हाल ही में एक कॉलेज फंक्शन में रॉकस्टार के रूप में प्रस्तुति देकर बेहद खुश नजर आईं। वह पहली फिल्म मन कस्तूरी रे के बारे में बता करती दिखीं। यहां देखें वीडियो!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited