'तनी फेरे दी करवटिया' गाने में पवन सिंह हुए अक्षरा सिंह संग रोमांटिक, देखें वीडियो

Tani Fere Di Balam Ji Song: एक समय ऐसा था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को फैन्स खूब प्यार करते थे। इस जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक माना जाता रहा है। ऐसे में अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक लोकप्रिय गाना 'तनी फेरे दी करवटिया' यूट्यूब की दुनिया में एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को इंदु सोनाली ने गाया है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। आइए देखें ये वीडियो...

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited