बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन हर साल होली के दिन भव्य पार्टी का आयोजन करती है। इस साल भी एक्ट्रेस ने अपने घर पर होली पार्टी रखी थी, जिसमें सभी सितारे शमिल हुए। इस दौरान उनकी होली पार्टी में विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया भी नजर आए, लेकिन इस बार दोनों अलग-अलग यहां पहुंचे थे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड एक्टेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबरें पिछले काफी दिनों से फैल रही हैं। अब इस वीडियो को देखकर फैंस और ज्यादा कंफर्म हो गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें रवीना टंडन पैप्स को मीठाईयां बांट रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।