रमजान के महीने में होली खेलने पर लोगों ने किया स्वरा भास्कर और सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल, एक्ट्रेस ने ऐसे किया मुंह बंद
कल पूरा देश होली के रंगों में डूबा था और सभी ने जोरदार होली खेली इस जश्न में फिल्मी सितारे भी पीछे नहीं थे। वहीं मुस्लिम लड़के से शादी करने के बाद स्वरा भास्कर और सोनाक्षी सिन्हा ने भी होली खेली, लेकिन उन्हें लोगों ने जमकर ट्रोल किया। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी के चेहरे पर और उनके चेहरे पर रंग लगा हुआ था, लेकिन उनके पति पर नहीं लगा था। जिसके बाद सभी उन्हें ट्रोल करने लगे जिसके बाद एक्ट्रेस ने स्टोरी लगाकर लिखा-'हैप्पी होली याओ! एक छोटी सी बात याद दिला दूं। लोगों को हिस्सा लेने के लिए मजबूर किए बिना भी हमारे त्योहार मनाना और खुशियां बांटना संभव है।' वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने भी होली के दिन सिर्फ अपनी होली वाली तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। एक्ट्रेस ने कमेंट में करारा जवाब देते हुए लिखा-'थोड़ा रिलेक्स करो। जहीर इकबाल मुंबई में है और मैं शूट पर हूं इसलिए साथ में नहीं है। ठंडा पानी डालो सर पे।'
अगली खबर

04:33

03:46

00:41

03:08
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited