दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान के केस से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। साल 2020 में दिशा ने आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में मैनेजर के पिता ने केस में फाइल किया था जिसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम को मामले की तह तक जाने का आदेश दिया था। अब हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट में पुलिस ने हलफ़नामा दाखिल कर आदित्य ठाकरे को क्लीनचिट दिलाई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने साफ कर दिया कि दिशा की मौत सूइसाइड के कारण हुई थी और इसमें किसे दूसरे का हाथ नहीं था।