सनी देओल ने जताई शाहरुख खान संग दोबारा काम करने की इच्छा

Abhay

Updated Apr 8, 2025, 14:42 IST

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। सनी ने कहा कि वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ एक और फिल्म में काम करना चाहते हैं। दोनों ने 1993 में "डर (Darr)" में साथ काम किया था, जिसमें सनी देओल और शाहरुख खान आमने सामने नए आए थे। सनी का ये बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी दोनों को फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। क्या सनी और शाहरुख की जोड़ी फिर से धमाल मचाएगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।