एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल, फैशन डिजाइनर रोहित के. वर्मा और म्यूजिक सेंसेशन सुमित सेठी ने इस होली सेलिब्रेशन में खास रंग भरा। टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन की स्टार-स्टडेड होली पार्टी में ये तीनों सितारे बहुत खुश नजर आए। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा किया और अपनी सबसे मजेदार व नॉस्टैल्जिक होली की कहानियां सबके साथ शेयर कीं। इस वीडियो में उनकी उत्साह भरी मस्ती और वो खास किस्से देखने लायक हैं, जो होली को उनके लिए इतना यादगार बनाते हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं ये वीडियो।