भारी मन के साथ सोनू कक्कड़ ने बहन नेहा और टोनी से तोड़ा रिश्ता, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

बॉलीवुड की मशहूर गायक, सॉन्ग राइटर और बड़ी टेलीविजन दुनिया की हस्ती सोनू कक्कड़ हाल ही में खबरों का हिस्सा बन गई। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सोनू ने सभी को हिलाकर रख दिया। सोनू ने एक ऐसा ऐलान किया जिसे सुन सभी सन्न रह गए क्यूंकी किसी को उम्मीद नहीं थी। गायिका ने अपने दोनों छोटे भाई-बहन नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ संग रिश्ते तोड़ दिए हैं। हालांकि सोनू ने बाद में ये पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया। हर कोई यही जानना चाहता है कि सोनू ने ये बड़ा कदम क्यूँ उठाया।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited