Songs of Paradise Trailer: कश्मीर की पहली महिला सिंगर नूर बेगम 29 अगस्त को सुनाएंगी अपनी दास्तां

Songs of Paradise Trailer: कश्मीर की कितनी ही कहानियां हैं जो वादियों में अब भी दफन हैं। ऐसी ही एक कहानी जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है, जिसे जमाने को सुनाना बहुत जरूरी है। हम बात कर रहे हैं कश्मीर की पहली महिला सिंगर नूर बेगम की, जिन्होंने अपनी आवाज लोगों के कानों तक पहुंचाने के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी। अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही नूर बेगम की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें सबा आजाद और सोनी राजदान अहम किरदार प्ले करती दिखेंगी। नूर बेगम की ये कहानी अमेजन प्राइम वीडियो पर सॉन्ग ऑफ पैराडाइज के नाम से 29 अगस्त के दिन रिलीज होगी। रिलीज होगी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited