Son Of Sardaar 2: टाइटल ट्रैक में दिखा अजय देवगन का जलवा, नीरू बाजवा के डांस उड़ाया गर्दा

Lalit Kumar

Updated Jul 1, 2025, 15:10 IST

Son Of Sardaar 2 Title: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का कुछ दिनों पहले मेकर्स ने टीजर जारी किया था। 1 जुलाई को उन्होंने इस मूवी का टाइटल ट्रैक भी पेश कर दिया है। इस गाने में पगड़ी पहने हुए अजय देवगन बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। उनका लुक भी फैन्स को इम्प्रेस कर रहा है। गाने में पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा नजर आ रही हैं। नीरू ने अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया है। इस गाने को रोमी और सुधीर यदुवंशी ने मिलकर गाया है। गाने के बोल शब्बीर अहमद, खारा और सुकृति भारद्वाज ने लिखे हैं। यहां देखिए गाने का वीडियो...