Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की एक्टिंग उदास मन को भी कर देगी खुश, धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

Abhay

Updated Jul 11, 2025, 13:18 IST

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ये ट्रेलर मेजेदार सीन्स से भरा हुआ है। अजय देवगन की एक्टिंग एक बार फिर से लोगों का दिल जीत रही है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में इस बार एक नई कहानी देखने को मिलने वाली है इसकी झलक ट्रेलर में साफ दिख रही है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अजय देवगन के फैंस 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज को लेकर और भी बेताब हो उठे हैं। अजय देवगन की ये फिल्म 25 जुलाई से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है।