क्या Sohail Khan को फिर से हुआ प्यार, मिस्ट्री गर्ल संग वायरल हुआ वीडियो
बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान लाइम लाइट से दूर रहते हैं। एक्टर अक्सर अपने परिवार के साथ दिखाई देते हैं। वो किसी भी तरह के पब्लिक अपीयरेंस में भी नजर नहीं आते हैं। इस बीत एक्टर मिस्ट्री गर्ल के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सोहेल मिस्ट्री गर्ल के साथ कार में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने इस दौरान पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर के वायरल वीडियो पर यूजर्स का कहना है कि उन्हें दोबारा प्यार हो गया है। एक्टर इस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं। दोनों के डेटिंग के अफेयर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि सोहेल ने सीमा सजदेह से शादी की थी। शादी के 24 साल बाद एक्टर ने अपनी पत्नी को तलाक दिया था।
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited













