बॉलीवुड अदाकारा सोहा अली खान इन दिनों हॉरर फिल्म छोरी 2 को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें नुसरत भरूचा भी नजर आ रही हैं। सोहा अली खान ने फिल्म छोरी 2 के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया है कि सालों पहले उनकी परदादी को एक भूत ने थप्पड़ मारा था, जिसके निशान उनके चेहरे पर लम्बे समय तक रहे। इस हादसे के बाद उनके घरवालों ने पुश्तैनी घर को छोड़ दिया और दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। सोहा की ये कहानी सुनने के बाद कई सारे लोग हैरान और अचम्भित हैं।