Smriti Irani's EXCLUSIVE: टीआरपी में टॉप करने पर स्मृति ईरानी ने किया फैंस का धन्यवाद

archana vashisht

Updated Aug 7, 2025, 19:29 IST

टीवी अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने 25 साल बाद टीवी पर दमदार वापसी कर ली है। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू 2 से धांसू एंट्री ली और आते ही छा गई। टीआरपी रिपोर्ट में उनका ये शो टॉप पर आया है। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात शेयर की । टेली टॉक के साथ इंटरव्यू में स्मृति ने बताया कि वह बेहद खुश हैं टीवी पर लौटकर उनका मन बहुत खुश हो रहा है यह जानकर की शो को खूब प्यार मिल रहा है 25 साल बाद भी।